Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

3 घंटे दरिंदगी, कोलकाता गैंगरेप मामले में सामने आई पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट… प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा

June 30, 2025

3 घंटे दरिंदगी, कोलकाता गैंगरेप मामले में सामने आई पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट… प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप मामले में 24 साल की पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की छाती और जांघों पर चोटों के निशान मिले हैं। गर्दन पर खरोंचे जाने की निशान मिले हैं। रिपोर्ट में यौन के अलावा मौखिक उत्पीड़न किए जाने का जिक्र है। डॉक्टरों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पीड़िता के साथ दरिंदगी से इनकार नहीं किया जा सकता।

फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच के दौरान 3 सैंपल लिए हैं। इनके जरिए डीएनए और अन्य साक्ष्य जुटाए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की पल्स रेट 72 मिली है। ब्लड प्रेशर रीडिंग 120/82 मिली है। वहीं, पीड़िता की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 25 जून की शाम को पीड़िता को कॉलेज के D ब्लॉक स्थित गार्ड रूम में बुलाया गया था। वहां मौजूद 3 आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया था।

धमकी देकर की दरिंदगी

पीड़िता के अनुसार पूर्व छात्र मनोजित मिश्रा ने उसके साथ रेप किया, जबकि प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद वारदात को देखते रहे। करीब 3 घंटे तक उसे शारीरिक और मानसिक यातना देने का खेल चलता रहा। उसे चुप रहने को कहा गया। माता-पिता और प्रेमी को मार देने, झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने वारदात से अगले दिन पुलिस को शिकायत दी थी।

मुख्य आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन युवती किसी और के साथ रिलेशन में थी। इसलिए प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इनकार के बाद मुख्य आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

एसआईटी कर रही है जांच

पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। 5 अफसरों को एसआईटी में शामिल किया गया है। मामलों में 3 आरोपी छात्रों समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। एक आरोपी कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड है। गार्ड उस रात वहीं मौजूद था। मामले में राजनीति भी गर्माई हुई है। भाजपा समेत तमाम विपक्षी दल मामले में सरकार को घेर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें