Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़कियों को तंग करता था मनोजित मिश्रा, दिमागी रूप से था बीमार… कोलकाता गैंगरेप मामले में चौंकाने वाले खुलासे

June 29, 2025

लड़कियों को तंग करता था मनोजित मिश्रा, दिमागी रूप से था बीमार… कोलकाता गैंगरेप मामले में चौंकाने वाले खुलासे

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुए गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा के बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मामले में जमकर राजनीति शुरू हो गई है। आरोपी के क्लासमेंट्स और जूनियर रहे स्टूडेंट्स ने उसके बारे में कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। बताया गया है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया था। वह साइकोपैथ यानी मनोरोगी है।

उसे मैंगो नाम से भी जाना जाता है। जो पहले भी यौन हिंसा जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में ही उसे कॉलेज की तृणमूल इकाई से निकाल दिया गया था। सामने आया है कि मनोजित हर आने-जाने वाली महिला और छात्रा को शादी के लिए प्रपोज करता था। जिस लड़की के साथ उसने बुधवार को दरिंदगी की, उसे भी प्रपोज करने के अलावा लगातार तंग कर रहा था।

लड़कियों की तस्वीरें शेयर करता था

सूत्रों के मुताबिक मनोजित लड़कियों की तस्वीरों को एडिट करके अपने दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए जारी करता था। उसके खिलाफ कई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायतें भी दी गई थीं। आरोपी मारपीट, जबरन वसूली और उत्पीड़न जैसी वारदातों में शामिल रहा है। इसके बाद भी कभी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

हावड़ा का रहने वाला है जुनैद

कॉलेज से जुड़े लोगों के साथ आरोपी की अच्छी पहुंच थी। वह कॉलेज के कई व्हाट्सऐप ग्रुप्स से भी जुड़ा था। कई लड़कियों ने उसके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। एक स्टूडेंट ने अपनी पहचान न उजागर करने की शर्त पर बताया कि आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप और मर्डर मामले में एक प्रदर्शन किया गया था।

इस प्रदर्शन में शामिल छात्रों को आरोपी ने धमकाया भी था। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी। गैंगरेप मामले का आरोपी जुनैद मूल रूप से हावड़ा का रहने वाला है। वारदात के बाद उसके परिजन कहीं और चले गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें