नई दिल्ली: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष रघु राम भट और कुछ अन्य पदाधिकारियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। यह भगदड़ आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुई थी।
क्या हुआ था?
बुधवार शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे, क्योंकि आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और टीम का स्वागत किया जा रहा था। भीड़ बहुत ज्यादा हो गई और अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और 56 लोग घायल हो गए।
एफआईआर में किन-किन के नाम?
इस घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की, जिसमें इनका नाम शामिल है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA)। इन पर लापरवाही और भीड़ प्रबंधन में विफल रहने का आरोप है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के डीजीपी और आईजीपी को आदेश दिया कि RCB, डीएनए एंटरटेनमेंट और केएससीए के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इनकी लापरवाही साफ नजर आती है।
अब तक की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें शामिल हैं, RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार और एक अन्य अधिकारी जिसकी पहचान अभी नहीं बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ लोगों को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) से पकड़ा गया था। अभी इनसे पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...