Site icon Dainik Savera Times

इंग्लैंड दौरे पर Shubman Gill की कप्तानी की Kuldeep Yadav ने की तारीफ, बोले- “टीम को आगे ले जाने को तैयार हैं गिल”

Captain Shubman Gill : भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। इस महत्वपूर्ण दौरे पर टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। बता दें कि इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी और अवसर दोनों है।

शुभमन गिल की कप्तानी की कुलदीप यादव ने की तारीफ

टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने नए कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। कुलदीप ने कहा, “शुभमन को अच्छे से पता है कि टीम का नेतृत्व कैसे करना है। उन्होंने कई कप्तानों, खासकर रोहित भाई से बहुत कुछ सीखा है। जो चीजें अब तक देखी हैं, वो बेहद प्रेरणादायक हैं। गिल टीम की एकजुटता और भावना को मजबूती देने पर ध्यान दे रहे हैं।”

कुलदीप बोले- “टीम को आगे ले जाने को तैयार हैं गिल”

कुलदीप ने आगे कहा, “एक लीडर के तौर पर गिल बहुत मोटिवेटेड हैं। उनकी सोच काफी अहम है और वह टीम की मदद कर रहे हैं। पिछले कुछ सेशन्स में उन्होंने लीडरशिप ग्रुप के भीतर सीनियर्स के गुणों को करीब से देखा है और वही गुण गिल में भी नजर आ रहे हैं। शुभमन टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी टीम को खलेगी: कुलदीप यादव

हालांकि कुलदीप यादव ने माना कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी टीम को जरूर खलेगी। कुलदीप बोले, “जब टीम में ऐसे सीनियर्स नहीं होते हैं तो उनकी कमी महसूस होती है। रोहित भाई और विराट भाई जैसे खिलाड़ियों का टीम में होना हमेशा मायने रखता है क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है।”

कुलदीप ने इसे युवाओं के लिए बड़ा मौका भी बताया। उन्होंने कहा, “यह युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने और टीम में अपनी जगह मजबूत करने का बेहतरीन अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे युवा इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version