Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार

पंजाब डेस्कः पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास पुलिस को बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की, तो पुलिस को देख उनपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों को गोली लग गई, जिसमें वह घायल हो गए।

पुलिस ने इस कार्रवाई को दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस जल्द पूरी जानकारी साझा करेगी।

Exit mobile version