WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर कंपनी लगातार नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अच्छी बात ये है कि इसके अपकमिंग फीचर्स की जानकारी हमें पहले ही मिल जाती है. इसकी वजह बीटा वर्जन पर इन फीचर्स को टेस्ट किया जाना है. दरअसल, कंपनी किसी भी फीचर को WhatsApp स्टेबल वर्जन पर रिलीज करने से पहले बीटा वर्जन पर टेस्ट करती है. कई यूजर्स के पास बीटा वर्जन मौजूद है, जिससे हमें इन फीचर्स के बारे में पहले ही पता चल जाता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फीचर्स के बारे में जो जल्द ही आपको मिलने वाले हैं.
वैसे तो ये फीचर अपकमिंग नहीं है. क्योंकि कंपनी ने इसके रोलआउट को अनाउंस कर दिया है. हालांकि, ये फीचर अभी सभी यूजर्स तक पहुंचा नहीं है. इस अपडेट के बाद आपको वॉट्सऐप UI में कई बदलाव नजर आएंगे. खास तौर पर नेविगेशन मेन्यू को रिलोकेट किया जाएगा.
अब तक आपको कम्युनिटी, चैट, अपडेट्स और कॉल का ऑप्शन ऊपर दिखता है. नए अपडेट के बाद ये नेविगेशन मेन्यू नीचे आ जाएगा. iOS यूजर्स के लिए ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि iOS पर वॉट्सऐप का UI पहले से ही ऐसा है. ये अपडेट Android यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है.

