नेशनल डेस्क: पाकिस्तान से एक बार फिर भारत के खिलाफ नफरत भरा बयान सामने आया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आमिर जिया ने खुले मंच से भारत और कश्मीर को लेकर धमकी दी है। आमिर जिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैयबा का बड़ा कमांडर बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे, लद्दाख में कड़ाके की ठंड जारी
पूरे भारत में तबाही मचाएंगे
पीओके में लश्कर की एक बैठक के दौरान आमिर जिया ने भारत के खिलाफ जहरीली भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा कि भारत कश्मीर और पीओके को लेकर धमकियां दे रहा है, लेकिन उनका संगठन अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। जिया ने दावा किया कि वे कश्मीर को आजाद कराएंगे और पूरे भारत में तबाही मचाएंगे।
🚨🚨🚨🇵🇰👹 Exclusive Osint Report:
Dekha Binod, gali ka drama lag raha tha, lekin master tho PoJK se nikla…😱
Lashkar e Taiba PoJK wing JKUM openly glorified Bangladeshi radical Osman Hadi, recently shot dead by unknown gunmen in Bangladesh. This was not condolence. Osman… pic.twitter.com/wFNj4UdmHK
— OsintTV 📺 (@OsintTV) January 19, 2026
सभी आतंकी गुटों को एकजुट होने की जरूरत
इस दौरान आमिर जिया ने गजवा-ए-हिंद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ सभी आतंकी गुटों को एकजुट होने की जरूरत है। उसने यह भी कहा कि उनकी विचारधारा अब बांग्लादेश में भी फैल रही है। जिया ने बांग्लादेश में मारे गए आतंकी उस्मान हादी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके समर्थकों को रोकना आसान नहीं होगा। इससे पहले भी लश्कर-ए-तैयबा के बहावलपुर चीफ सैफुल्ला सैफ का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में सैफ ने भी गजवा-ए-हिंद की बात की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत के कई नेताओं के खिलाफ बयान दिए थे।
जैश-लश्कर ठिकानों को किया था तबाह
गौरतलब है कि भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के पंजाब और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: Viral Video: रंग लाई एक मां की मेहनत, सब्जी बेचकर पढ़ाया बेटा, आज बना CRPF जवान
खुफिया एजेंसियों का अलर्ट जारी
अब खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि इन कार्रवाइयों के करीब सात महीने बाद दोनों आतंकी संगठन फिर से सक्रिय हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने दोबारा अपने संगठन को मजबूत करने और नए आतंकियों की भर्ती शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

