Jalandhar Power Cut Today पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के निवासियों को आज फिर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग सब-स्टेशनों के अंतर्गत मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्यों को बिजली कटौती से पहले निपटा लें, ताकि उन्हें असुविधा न हो।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित:
सर्जिकल कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
–कपूरथला रोड
–वरियाना इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स
–जालंधर कुंज
–आसपास के अन्य क्षेत्र
66 के.वी. टांडा रोड और 132 के.वी. काहनपुर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
हरगोबिंद नगर, युनिक, कोटला रोड, ट्रिब्यून कॉलोनी, मुबारकपुर शेखे, गौशाला रोड, डी.आर.पी, ट्रांसपोर्ट नगर, भारत नगर, टैलबरोज, धौगड़ी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, संबंधित अन्य क्षेत्र
66 के.वी. फोकल प्वाइंट नं. 1-2 सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्र
समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया, स्वर्ण पार्क, केनाल रोड, रंधावा मसांदा, आसपास के क्षेत्र
66 के.वी. कोट सदीक सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्र
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
पिंड धालीवाल, गाखल, पिंड चोगावां, पिंड सेहजंगी, कोट सदीक, कला संघा रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, आसपास के अन्य क्षेत्र
विभाग की अपील:
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें और अपने जरूरी कार्य बिजली कट लगने से पहले पूरे कर लें। विभाग का कहना है कि ये कार्य भविष्य में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं।

