Site icon Dainik Savera Times

मध्यप्रदेश के CM डॉ मोहन यादव ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीद जवानों की दी श्रद्धांजलि

CM Dr. Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मां भारती के गौरव और सम्मान की रक्षा करने वाले देश के जवानों ने अपनी वीरता और साहस से सदैव इस माटी को गौरवान्वित किया है। मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित अपने वीर जवानों के बलिदान का यह राष्ट्र अनंतकाल तक ऋणी रहेगा।

14 फरवरी 2019 को हमले में 40 जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2019 का दिन भारत के इतिहास में एक काला दिन है। इस दिन जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान हो गए थे।

Exit mobile version