Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madrid Open 2025: Alexander Zverev और Aryna Sabalenka की मैड्रिड ओपन में आसान जीत

April 26, 2025

Madrid Open 2025: Alexander Zverev और Aryna Sabalenka की मैड्रिड ओपन में आसान जीत

Madrid Open 2025: शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने शुरुआती मैचों में आसान जीत दर्ज की। ज़ेवेरेव ने स्थानीय खिलाड़ी रॉबर्टो बाउतिस्ता अगुत को 6-2, 6-2 से हराया, जबकि सबालेंका ने क्वालीफायर अन्ना क्लिमकोवा को 6-3, 6-4 से हराया। तीसरे दौर में ज्वेरेव का सामना नूनो बोर्गेस या एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका का मुकाबला तीसरे दौर में 28वीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टेनस से होगा।

महिला वर्ग में अनास्तासिया पोटापोवा ने आठवीं वरीयता प्राप्त किनवेन झेंग को हराया, जबकि 15वीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी पीटन स्टर्न्स से 6-2, 2-6, 7-5 से हार गईं। छठी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी ने केटी बौल्टर को 6-1, 6-2 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ईवा लिस को 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में पहुंच गईं। पेगुला का अगला मुकाबला मोयुका उचिजिमा से होगा, जिन्होंने ओनस जाबेउर को तीन सेटों में हराया।

पुरुष वर्ग में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ ने ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ओ’कॉनेल को 6-1, 6-4 से हराया और कैस्पर रूड ने आर्थर रिडरक्नेच को 6-3, 6-4 से हराया। एक अन्य मैच में, अमेरिकी बेन शेल्टन ने मारियानो नवोन को 4-6, 7-6 (5), 6-3 से हराया। बुधवार को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे उम्रदराज मैच विजेता बने 38 वर्षीय गेल मोनफिल्स ने बीमारी के कारण गत चैंपियन आंद्रेई रूबलेव के साथ अपने मैच से नाम वापस ले लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें