नेशनल डेस्कः माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, अबान अहमद का बेटा एक वैवाहिक समारोह में गया था, वहां के एक वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना बज रहा छा। इस बदमाशी वाले गाने के साथ एक वीडियो वायरल हुआ, जिस पर धूमनगंज थाना में अबान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वीडियो में गाना था, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी, हम दिल रखते हैं और असलहा भी, तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम…’।
माफिया अतीक के बेटे का वीडियो प्रसारित pic.twitter.com/kGsTie09eU
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) November 27, 2025
बता दें माफिया अतीक अहमद के पांच बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा उमर और दूसरे नंबर का अली जेल में बंद हैं। तीसरे नंबर का असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उमेश पाल हत्याकांड को उसी ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था।
उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया के चौथे नंबर के पुत्र अहजम और पांचवें नंबर के अबान अहमद है, जो पुलिस को चकिया के पास लावारिस हालत में घूमते हुए मिले थे। पुलिस ने अहमद के दोनों बेटों को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा था। दोनों 221 दिन तक यहां रहे थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...