
नेशनल डेस्क : आपको भारत की ऐसी ट्रेन के बारे में बता रहे हैं, जो देश की सबसे महंगी ट्रेन मानी जाती है। ट्रेन में सफर का शानदार मजा होता है। ट्रेन के सफर को लोग काफी आरामदायक मानते हैं। भारत की सबसे महंगी ट्रेन का नाम है महाराजा एक्सप्रेस। इसे ट्रेन नहीं, बल्कि चलता-फिरता फाइव स्टार होटल कहा जाता है। इस ट्रेन में सफर करना किसी लग्जरी होटल में ठहरने से कम नहीं माना जाता।
इस ट्रेन की शुरुआत 2010 में हुई थी। यह इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका मकसद विदेशी टूरिस्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचना है। साथ ही भारत में शाही जीवन जीने वालों और अमीर लोगों को खास तरह का अनुभव प्रदान करना है। इस ट्रेन का इंटीरियर देखकर ही महसूस होता है कि जैसे आप किसी राजा के महल में सफर कर रहे हों।

इस ट्रेन के डिब्बों में रॉयल सुइट्स, स्पेशल डाइनिंग कार, डीलक्स केबिन के अलावा बार कार जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। हर केबिन में एलसीडी टीवी, प्राइवेट बाथरूम, पर्सनल अटेंडेंट और इंटरनेट कनेक्शन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।
यह ट्रेन कई रूटों पर अपनी सेवाएं प्रदान करती है। इसके मुख्य रूटस में इंडियन स्प्लेंडर, हेरिटेज ऑफ इंडिया के अलावा ट्रेजर ऑफ इंडिया आदि को शामिल किया गया है। सफर के दौरान यह ट्रेन कई ऐतिहासिक शहरों का दौरा यात्रियों को करवाती है।

मुख्य तौर पर यह ट्रेन आगरा, दिल्ली, उदयपुर, जयपुर, वाराणसी, जोधपुर व मुंबई जैसे टूरिस्ट और ऐतिहासिक शहरों से होकर गुजरती है। खास बात यह है कि ट्रेन के यात्रियों का स्वागत हर जगह शानदार ढंग से किया जाता है। ट्रेन के यात्रियों को शाही भोज, गाइडेड टूर, राजसी ठाठबाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
इस ट्रेन का किराया लाखों में है। अगर आप इस ट्रेन का सफर करना चाहते हैं तो 3 से 19 लाख रुपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। यह किराया अलग-अलग ट्रैवल पैकेज, केबिन और सफर के दिनों के हिसाब से तय किया जाता है। इस ट्रेन का सबसे महंगा प्रेसिडेंशियल सुइट पैकेज होता है। इस ट्रेन को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...