Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra News : तीन वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, 1 बच्चे सहित 6 लोग घायल, मामला दर्ज

March 9, 2025

Maharashtra News : तीन वाहनों में हुई जोरदार टक्कर, 1 बच्चे सहित 6 लोग घायल, मामला दर्ज

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के ठाणो शहर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में एक बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल

हादसे की जानकारी देते हुए ठाणो महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने बताया कि यह हादसा मुंबई और नासिक को जोड़ने वाले ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कैडबरी चौराहे के पुल पर शनिवार रात एक बजकर 26 मिनट पर हुआ। हादसे के कारण इस मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि मुलुंड चेक नाका से काशेली की ओर जा रहे रेत से भरे डंपर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और डंपर एक ट्रक से जा टकराया।अधिकारी ने बताया कि टक्कर लगने के बाद ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। कार मुंबई के मरीन ड्राइव से ठाणो के आनंद नगर जा रही थी।

मौके पर स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय दमकलकर्मी और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम पहुंची। जहां करीब एक घंटे तक बचाव अभियान जारी रहा और उन्होंने कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में एक साल के बच्चे और दो अन्य नाबालिगों सहित छह घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण कैडबरी ब्रिज से घोडबंदर मार्ग तक यातायात करीब एक घंटे तक बंद रहा। वाहनों को र्सिवस रोड पर डायवर्ट किया गया, जिससे यातायात धीमा हो गया। बाद में दमकल कर्मियों, आपदा प्रबंधन टीम और यातायात पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बहाल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार हुए डंपर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें