
MS Dhoni IPL Retirement: आईपीएल 2027 के रिटेंशन से पहले क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के बाद अब धोनी अगले साल आईपीएल 2027 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
हालांकि, धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रिश्ता खत्म नहीं होगा। खबरों के मुताबिक, CSK ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। यानी अब धोनी मैदान पर खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि टीम को मार्गदर्शन देते हुए नई भूमिका में दिखाई देंगे।
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ही धोनी के संन्यास की खबर सामने आई है। धोनी के इस फैसले से उनके करोड़ों प्रशंसकों को बड़ा झटका लग सकता है। लंबे समय से उनके आईपीएल से संन्यास लेने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।
धोनी अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। टीम ने उन्हें मेंटर की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है, जिससे वे अपने अनुभव के जरिए खिलाड़ियों की मदद कर सकेंगे।
2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काफी पुराना रिश्ता रहा है। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत के साथ ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए उसे कई बड़ी सफलताएं दिलाईं। धोनी ने बीच में दो साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेला। दरअसल, टीम पर प्रतिबंध लगने के कारण वह आईपीएल से बाहर रही थी। उस दौरान धोनी दूसरी टीम का हिस्सा बने थे।
CSK की वापसी के बाद फिर चेन्नई से जुड़े
जब दो साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई तो धोनी एक बार फिर इसी टीम के साथ जुड़ गए। इसके बाद से वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा बने रहे।अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी उनका सफर खत्म होने की खबर है। लेकिन धोनी का अनुभव और उनकी रणनीति आगे भी चेन्नई सुपर किंग्स के काम आएगी। मेंटर के रूप में उनकी नई भूमिका टीम के लिए काफी अहम हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...