दिल्ली डेस्क: दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मजनू का टीला इलाके में वारदात हुई है। यहां के F ब्लॉक में 6 माह की बच्ची और एक महिला की लाश मिली है। मृतकों की पहचान यशिका और 22 साल की सोनम के तौर पर हुई है।
पुलिस के अनुसार सोनम अपनी सहेली लक्ष्मी के घर पिछले 20 दिन से रुकी थी। मामले में हत्या का शक पुलिस को सोनम के लिवइन पार्टनर निखिल पर है। हो सकता है कि आरोपी ने यशिका और सोनम को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया हो।
उत्तराखंड की रहने वाली थी सोनम
मृतका मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली थी। पुलिस को मंगलवार दोपहर 1 बजे वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई तो पहली मंजिल पर बने कमरे में खून ही खून फैला था और मासूम-महिला के शव पड़े थे।
#WATCH | Delhi: In the Delhi Civil Lines area, a double murder took place. One woman, named Sonal, and an infant (her friend’s daughter) were killed. Police are present at the crime scene.
According to police, Sonal was in a live-in relationship with a man, and they had been… pic.twitter.com/lo4WGskny8
— ANI (@ANI) July 8, 2025
विवाद के बाद रहने लगी अलग
पुलिस के अनुसार सोनम पिछले कई साल से निखिल के साथ A ब्लॉक में रह रही थी। फिलहाल दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपनी सहेली लक्ष्मी के घर आ गई थी। लक्ष्मी दुर्गेश की बीवी है, जो पास में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। परिवार में यशिका और दीया नाम की 2 बेटियां भी हैं।
दीया मंगलवार को स्कूल गई थी, दुर्गेश अपनी दुकान पर था। दीया को लेकर लक्ष्मी घर लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में मां-बेटी की बॉडी देख उसकी चीख निकल पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस और पति को सूचित किया।
2 टीमें उत्तराखंड रवाना
पुलिस ने निखिल की तलाश में 2 टीमें उत्तराखंड रवाना की हैं। मूल रूप से निखिल वहीं का रहने वाला है। वह पहले तिमारपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मी यशिका को भी अपने साथ ले जाती थी, लेकिन उस दिन गर्मी की वजह से सहेली के पास छोड़ गई। उसे क्या पता था कि निखिल उसकी बच्ची की भी जान ले लेगा। आरोपी ने यशिका की जान क्यों ली, यह सवालों के घेरे में है।

