Site icon Dainik Savera Times

बारामूला में बड़ा हादसा, आग लगने से 3 मिलें जलकर हुईं राख

जम्मू-कश्मीर डेस्क. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा तंत्रायपोरा पल्हालन, रेलवे स्टेशन बारामूला के नजदीक हुआ, जिसमें इरफान अहमद, रियाज अहमद और अयाज अहमद भट की तीन बैंडसा मिलें आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रशासन आग लगने के कारण और हुए नुकसान का पता लगाने में जुटा हुआ है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि मिलों का सारा सामान जलकर राख हो गया और कुछ भी नहीं बचा।

Exit mobile version