Site icon Dainik Savera Times

1 December New Rules: LPG गैस सिलेंडर, EPFO, आधार…. 1 दिसंबर से लागू हुए बड़े बदलाव

नेशनल डेस्कः हर माह की पहली तारीख को कई दरों में बदलाव लेकर आती है। इसी कड़ी में आज यानी 1 दिसंबर को कई अहम बदलाव लागू हुए हैं, जिससे आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 दिसंबर से कौन-कौन से बदलाव प्रभावी रूप से लागू किए गए हैं।

LPG गैस सिलेंडर की कीमत

हर माह की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। इसी दौरान एक दिसंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। ये नए कीमतें आज यानी पहली दिसंबर से लागू हो गई है। वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आधार से जुड़े नियम

पहली दिसंबर से आधार कार्ड को लेकर नया नियम लागू हुआ है, जिसके तहत आप आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन भर सकते हैं। इसमें डाटा का सत्यापन पैन कार्ड या फिर किसी दूसरे जरूरी सरकारी दस्तावेज से किया जाएगा।

EPFO

आज ये ईपीएफओ ने कई बदलाव किए हैं, जिसमें UAN-KYC लिंकिंग, ई-नॉमिनेशन, और मासिक पेंशन अपडेट के नियमों में बदलाव किए गए हैं।

ट्रैफिक से जुड़े नियम

पहली दिसंबर से ट्रैफिक से जुड़े कुछ नियम भी लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ सकती है।

Exit mobile version