Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 15 बच्चे हुए घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार

March 4, 2025

बिहार में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, 15 बच्चे हुए घायल, ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Bihar accident: बिहार में सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है यहां क्षेत्र में स्कूल वैन और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गयी। बता दे कि इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुछरी स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। इसी दौरान अनन्तपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 331 पर सामने से आ रहे ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी।

वैन में सवार 15 बच्चे हुए घायल 

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में वैन में सवार सभी 15 बच्चे घायल हो गए। घटना को देख कर वहां जुटे ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां आठ बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल के चिकित्सक ने 1 बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ट्रक जब्त कर थाना ले आयी है। जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें