Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी निजी बस, 15 से 20 लोग घायल

June 17, 2025

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी निजी बस, 15 से 20 लोग घायल

Himachal Pradesh Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मंडी के पटड़ीघाट इलाके में एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस जाहू से मंडी की ओर जा रही थी। इस हादसे में 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।

भारी बारिश से राहत-बचाव में बाधा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। हालांकि, क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य को तेज किया जा रहा है।

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, घायल यात्रियों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के चलते अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें