हरियाणा डेस्क. कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी लोग माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के निवासी थे।
मृतकों की पहचान चालक प्रवीण पुत्र स्वराज वासी बूबका, पवन पुत्र बालकिशन, राजेन्द्र पुत्र बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन और सुमन पत्नी सजंय के रूप में हुई है। सभी के शव एलएनजेपी अस्पताल भेजे गए हैं।
वहीं हादसे में वंशिका (18) यमुनानगर, संतोष (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा, लीला देवी (52) पत्नी रिशिपाल निवासी पपनावा, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह निवासी पपनावा और प्रवीण (40) पुत्र जीता राम निवासी पपनावा घायल हैं और आनंद अस्पताल में दाखिल हैं।

