Uttarakhand bus accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गुलार बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस पुल से नीचे खाई में गिरी है और इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है।
दुर्घटना के कारणों और अन्य संभावित प्रभावितों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
समाचार अपडेट किया जा रहा है…

