Site icon Dainik Savera Times

क्रिकेट बना मौत की वजह: मैच के दौरान सिर पर मारा हल्ला, IGMC में हुई किशोर की मौत

Himachal Dead

Himachal Dead

हिमाचल डेस्कः मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में खेल-खेल में हुआ विवाद एक किशोर की मौत का कारण बन गया। क्रिकेट मैदान में बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर हुए झगड़े में एक किशोर ने दूसरे के सिर पर बल्ले से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने 8 दिनों तक आईजीएमसी शिमला में हो रहे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखें :-

इस वजह से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल को निहरी क्षेत्र में कुछ किशोर क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग की बारी को लेकर दो दोस्तों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक किशोर ने गुस्से में आकर लकड़ी के बल्ले से दूसरे के सिर पर हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि किशोर लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में तुरंत नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। 8 दिनों तक वेंटिलेटर और विशेषज्ञों की निगरानी में रहने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बीते दिन उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

नाबालिग है आरोपीः एसपी

इस मामले को लेकर एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि किशोर की मृत्यु के बाद अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त लकड़ी के बल्ले को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे नियमानुसार जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version