Site icon Dainik Savera Times

Masoom Sharma का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन, 10 गाने पहले ही हो चुके है बैन, कहा -“मेरे साथ गलत हो रहा है”

Masoom Sharma’s account banned : हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अब उनका इंस्टाग्राम फैन पेज भी भारत में बैन कर दिया गया है। इस अकाउंट पर उनके 7.61 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। अकाउंट बैन होते ही मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे गलत बताया।

पहले गाने बैन, फिर कॉन्सर्ट, अब सोशल मीडिया अकाउंट

मासूम शर्मा ने बताया कि उनके मेरठ (उत्तर प्रदेश) और ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में होने वाले कॉन्सर्ट भी रद्द करा दिए गए थे। इसके पहले, सरकार ने उन पर हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उनके 10 गाने बैन कर दिए थे।

लाइव शो में छीना गया माइक

22 मार्च 2025 को गुरुग्राम में एक लाइव शो के दौरान पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर मासूम शर्मा के हाथ से माइक छीन लिया और शो को बीच में ही बंद करवा दिया था। इस घटना ने भी काफी चर्चा बटोरी थी।

इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के बाद मासूम शर्मा ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “राम-राम दोस्तों, पहले मेरे गाने बैन, फिर मेरठ और ग्वालियर के कॉन्सर्ट बैन और अब मेरा इंस्टाग्राम पेज भी सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है। हो सकता है, जिस अकाउंट से मैं पोस्ट कर रहा हूं, वो भी सुबह तक न मिले। मेरे साथ गलत हो रहा है। आप मेरी ताकत हो, मेरे साथ खड़े रहना।”

दो अकाउंट, एक बैन

मासूम शर्मा के इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट हैं – एक उनके पर्सनल नाम से, जिस पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और दूसरा मासूम शर्मा फैन पेज, जो अब सस्पेंड हो चुका है। जब उनकी टीम ने अकाउंट खोलने की कोशिश की, तो उसमें लिखा आया- “यह पेज उपलब्ध नहीं है।”

बैन से पहले सूचना मिलनी चाहिए

सिंगर ने सवाल उठाया कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट को बैन करने से पहले ई-मेल द्वारा सूचना दी जानी चाहिए और कारण स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कोई हिंसात्मक कंटेंट पोस्ट नहीं किया, तो अकाउंट क्यों बैन किया गया?

Exit mobile version