Dainik Savera Times

Mayday! Mayday! Mayday!, प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने कहे थे ये तीन शब्द, जानें क्या है इसका मतलब

नेशनल डेस्क: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले, पायलट ने कंट्रोल रूम (एटीसी) को रेडियो पर बार-बार कहा- “Mayday! Mayday! Mayday!” यह कॉल किसी भी पायलट के लिए सबसे गंभीर आपातकालीन संकेत होती है।

क्या होता है “Mayday!” कॉल?
“Mayday” का मतलब होता है, बहुत बड़ी मुसीबत या जान का खतरा। इसका इस्तेमाल तभी किया जाता है, जब पायलट को लगता है कि विमान और उसमें सवार सभी लोग गंभीर खतरे में हैं। यह एक इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉल है, जो रेडियो के जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी जाती है।

तीन बार क्यों बोला जाता है “Mayday”?
“Mayday! Mayday! Mayday!” इसे तीन बार इसलिए दोहराया जाता है ताकि कोई गलती से इसे कोई और शब्द न समझ ले, जैसे “Monday” या “Hey day”। इसके बाद पायलट अपनी फ्लाइट का नाम, लोकेशन, समस्या, ईंधन की स्थिति और यात्रियों की संख्या जैसी जरूरी जानकारी देता है।

Mayday का इतिहास क्या है?
“Mayday” शब्द की शुरुआत 1923 में हुई थी। इसे लंदन एयरपोर्ट के रेडियो अफसर फ्रेडरिक मॉकफोर्ड ने शुरू किया था। यह फ्रेंच शब्द “m’aider” (मेरी मदद करो) से लिया गया है।

गलत इस्तेमाल पर कड़ी सजा
“Mayday” कॉल सिर्फ असली आपात स्थिति में ही की जा सकती है। अमेरिका जैसे देशों में अगर कोई झूठी या फर्जी Mayday कॉल करता है, तो उसे 6 साल की जेल और $250,000 तक का जुर्माना हो सकता है।

क्या कोई और फ्लाइट भी Mayday कॉल दे सकती है?
हां, कभी-कभी अगर किसी दूसरे विमान को खतरे में देखकर पास से गुजरने वाला विमान Mayday कॉल करता है, तो उसे “Mayday Relay” कहा जाता है। यह तब होता है जब असली खतरे में पड़ा विमान रेडियो से संपर्क नहीं कर पा रहा हो।

 

Exit mobile version