नेशनल डेस्क : सोने की कीमत में बीते दिनों बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोने के भाव में बढ़ोतरी आने से पहले इसका दाम लगभग 91 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। आज एमसीएक्स में सुबह 10.05 बजे सोने का भाव (MCX Gold Price Today) 0.54 फीसदी बढ़ा है। सबसे पहले सोने का भाव जानते हैं। इसके बाद हम चांदी के भाव को भी जानेंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कितना है सोने का भाव?
आपको बता दें कि आज 21 मई बुधवार के दिन 24 कैरेट सोने के दाम में सुबह 10.08 बजे 509 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 21 मई को एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने के कीमत 95,344 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब तक सोने के भाव ने 95,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 95,379 प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
क्या है चांदी की कीमत?
वहीं अगर हम बात चांदी की करें तो 21 मई बुधवार के दिन चांदी के दाम में भी तेजी देखी गई है। 21 मई को चांदी का दाम 97,447 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसने अब तक 97,447 पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 97,654 रुपये प्रति किलो पहुंचकर अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 19 मई को सरकार ने सोना आयात के नियम में कई तरह के बदलाव किए हैं। इस बदलाव के मुताबिक अब रिजर्व बैंक, डीजीएफटी की नॉमिनेटेड एजेंसियों और भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत टैरिफ रेट कोटा धारक ही सोने का आयात कर सकेंगे। सोने के अलावा चांदी और प्लैटनिम आयात पर भी अंकुश लगाया गया है।
क्या आगे भी बढ़ेगा सोने का दाम ?
कमोडिटी एडवाइजरी फर्म केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अब इनका आयात रिजर्व बैंक और डीजीएफटी की नॉमिनेटेड एजेंसियों तथा IIBX के क्वालिफाइड ज्वैलर्स के जरिए ही किया जा सकेगा। केडिया के अनुसार, “सरकार के इस कदम का मकसद इन बहुमूल्य धातुओं के आयात में सख्ती बरतना, उनकी ट्रेसेबिलिटी सुधारना और रियायती ड्यूटी पर आयात का बेजा इस्तेमाल रोकना है। हालांकि आयात के चैनल सीमित होने से घरेलू बाजार में सप्लाई पर असर होगा तो सोना (gold price hike) और चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।”