उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल महिला अपने पति के साथ विवाद होने पर बाहर गई थी। पति से झगड़ा करके जाना कहीं न कहीं महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और बाद में बदहवास हालत में नूरनगर हाल्ट पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ब्रह्मपुरी थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है, जिसका बुधवार रात को अपने पति से झगड़ा हुआ था।
इस दौरान वह इतने गुस्से में आ गई कि पैदल ही समर गार्डन के सामने 60 फुटा रोड पर पहुंच गई। आरोप है कि इस दौरान महिला को फतेहउल्लापुर का रहने वाला शहजाद पुत्र अनीस मिला। महिला ने उससे कहा कि वह उसे रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दे। इसके बाद शहजाद ने उसे बाइक पर बैठाया और शौकीन गार्डन इलाके में एक मकान में गया।
वारदात के बाद भागे आरोपी
इसके बाद आरोपी ने फोन करके अपने 2 और साथियों वसीम पुत्र बाबू निवासी समर गार्डन और सद्दाम पुत्र मुस्तफा निवासी खुशहाल नगर को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद आरोपी महिला को बदहवास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह जानकारी जुटाते-जुटाते महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति के आने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती उसके साथ शेयर की। इसके बाद महिला के पति ने वारदात के बारे में भाजपा पार्षद अरुण मचल को जानकारी दी।
1 घंटे तक जमकर चला हंगामा
पार्षद का आश्वासन मिलने के बाद पति और पत्नी लिसाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पुलिस को अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पत्नी-पति की मौजूदगी में ही पार्षद और चौकी प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई। एक घंटे हंगामा चलने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

