Dainik Savera Times

मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित, इस वजह से लाइन 2A और 7 पर रूकी ट्रेन

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित हुई है। रविवार को लाइन 2A और 7 पर मेट्रो ट्रेन देरी से चल रही है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार आज शाम को एक टेम्पररी टेक्निकल दिक्कत की वजह से ट्रेन का ऑपरेशन धीमा हो गया, जिससे सर्विस में देरी हुई और कई स्टेशनों पर भीड़ हो गई।

यात्रियों की इस परेशानी के बीच महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने अपना बयान जारी करके बताया है कि मुंबई में मेट्रो सेवा प्रभावित क्यों है, आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।

कब तक दूर होगी तकनीकी समस्या

MMMOCL ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें कहा कि एक टेम्पररी टेक्निकल दिक्कत की वजह से, लाइन 2A और लाइन 7 पर सर्विस देरी से चल रही हैं। हमें हुई परेशानी के लिए खेद है और हम आपके सब्र की तारीफ़ करते हैं। हमारी टीमें जल्द से जल्द नॉर्मल सर्विस बहाल करने के लिए पूरी स्पीड से काम कर रही हैं।

Exit mobile version