नेशनल डेस्क. मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने नॉर्वे के फोर्डे में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। इस जीत के बाद उनका तीन साल का मेडल जीतने का इंतजार खत्म हो गया। मीराबाई ने कुल 199 किलोग्राम (84 किग्रा स्नैच और 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर रजत पदक जीत लिया।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh accident: खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत अन्य कई घायल
मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने कुल 199 किलोग्राम भार उठाया। वहीं गोल्ड मेडल नार्थ कोरिया की रि सोंग गुम ने जीता। इस एथलीट ने कुल 213 किलोग्राम का भार उठाया। इसके अलावा चीन की थान्याथन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में मीराबाई चानू के 3 मेडल
वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का ये तीसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में गोल्ड मेडल और साल 2022 में सिल्वर मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें: देशभर में बारिश का दौर, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार और पहाड़ों में मूसलधार बारिश की संभावना
भारत को मिला 18वां मेडल
वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का ये 18वां मेडल है। अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज आ चुके हैं। यह सभी महिलाओं ने ही जीते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...