Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mitchell Marsh ने रचा इतिहास… तोड़ा KL Rahul का रिकॉर्ड, बने IPL में 600+ रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

May 28, 2025

Mitchell Marsh ने रचा इतिहास… तोड़ा KL Rahul का रिकॉर्ड, बने IPL में 600+ रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

Mitchell Marsh created history: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में रोमांच की सभी हदें पार हो गईं। इस हाई स्कोरिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि LSG के कप्तान ऋषभ पंत की जबरदस्त सेंचुरी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। लेकिन इस मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई मिचेल मार्श ने नया इतिहास रच दिया।

मार्श ने RCB के खिलाफ 37 गेंदों में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने सीजन में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और LSG की ओर से एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने IPL 2022 में 616 रन बनाए थे।

IPL के एक सीजन में LSG के लिए सबसे ज्यादा रन:

627 रन – मिचेल मार्श (IPL 2025)
616 रन – केएल राहुल (IPL 2022)
520 रन – केएल राहुल (IPL 2024)
511 रन – निकोलस पूरन (IPL 2025)
508 रन – क्विंटन डीकॉक (IPL 2022)

मार्श का प्रदर्शन न सिर्फ LSG के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए यादगार रहा है। उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 627 रन बनाए हैं।

IPL इतिहास में 600+ रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज:

डेविड वार्नर – 3 बार (2016, 2017, 2019)
माइकल हसी – 2013
शॉन मार्श – 2008
मिचेल मार्श – 2025

इस सूची में मिचेल मार्श का नाम जुड़ना उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात ये है कि डेविड वार्नर इकलौते ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत का निराशाजनक सीजन

वहीं, LSG के कप्तान ऋषभ पंत के लिए यह सीजन खासा निराशाजनक रहा। बतौर कप्तान और बल्लेबाज, दोनों ही भूमिकाओं में वे असफल रहे। पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में महज 24.45 की औसत और 133.16 के स्ट्राइक रेट से केवल 269 रन ही बना पाए। हालांकि आखिरी मुकाबले में उनकी शानदार सेंचुरी ने सभी का दिल जरूर जीता, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह IPL 2025 के लीग चरण का समापन मिचेल मार्श की ऐतिहासिक उपलब्धि और ऋषभ पंत की जुझारू परंतु अधूरी कोशिश के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें