Site icon Dainik Savera Times

विधायक पठानमाजरा और जौड़ामाजरा ने AAP से दिया इस्तीफा, देखें Live

pnb news

पटियालाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दो मौजूदा विधायकों ने पार्टी से अपना नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। इनमें पटियाला के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा शामिल हैं। पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले को पंजाब की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं, समाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, “मैं चेतन सिंह जोड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।”

इस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक दो विधायकों के इस्तीफे से पार्टी की सियासी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि इन दोनों नेताओं का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और क्या आने वाले दिनों में AAP को और भी झटके लग सकते हैं।

 

Exit mobile version