Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट के घाटों पर उमड़ा सैलाब…मंदाकिनी में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

November 14, 2023

सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट के घाटों पर उमड़ा सैलाब…मंदाकिनी में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में समोवार को सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई और अन्न दान एवं दीपदान किया।

 

रविवार को दीपावली के दिन श्रद्धालुओं की संख्या 25 लाख बताई गई थी जबकि सोमवार को यह संख्या बढ़कर के 30 लाख तक हो गई है। पूरा चित्रकूट रामघाट कामत नाथ जी की परिक्रमा सहित तमाम सारे स्थानो में श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ दिखाई पड़ी। समाजसेवियों ने जगह-जगह पर भक्तों के भोजन एवं भंडारे की भी व्यवस्था की थी। प्रशासन द्वारा लगातार मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम एवं सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला अपनी पूरी टीम के साथ मेला क्षेत्र में रहकर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करने में लगी हुई है वहीं जिला प्रशासन के साथ सभी संबंधित विभाग अपनी अपनी सेवा श्रद्धालुओं को देने में तत्पर है। पूरे चित्रकूट क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया।

 

दीपावली के पर्व पर स्थानीय लोगों द्वारा राई नृत्य के कार्यक्रम भी किए जाते हैं जिसमें लाखों लोग इस नृत्य का आनंद लेते हैं। दूर दराज से श्रद्धालुओं का कहना है कि जो व्यवस्था इस बार उत्तर प्रदेश मैं देखने को मिली विगत विगत कई वर्षों से ऐसी व्यवस्था देखने को नहीं मिली थी तमाम सारे श्रद्धालुओं ने मोदी और योगी के जयकारे के नारे भी लगाए। पूरी परिक्रमा मार्ग जय श्री राम जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें