नई दिल्ली: मदर डेयरी ने अपने यूएचटी दूध (टेट्रा पैक) की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही UHT दूध पर लगने वाला जीएसटी 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 22 सितंबर 2025 से इस दूध की कीमतें कम हो जाएंगी। साथ ही, कंपनी ने अपने घी, पनीर, मक्खन, मिल्कशेक और अन्य डेयरी उत्पादों के दाम भी घटाने की घोषणा की है। ये नई कीमतें भी 22 सितंबर से लागू होंगी।
यूएचटी टेट्रा पैक दूध (1 लीटर): 77 रुपए से घटकर 75 रुपए
यूएचटी डबल टोन्ड दूध (450 मिली): 33 रुपए से घटकर 32 रुपए

200 ग्राम: 95 रुपए से 92 रुपए
400 ग्राम: 180 रुपए से 174 रुपए
मलाई पनीर 200 ग्राम: 100 रुपए से 97 रुपए
500 ग्राम: 305 रुपए से 285 रुपए
100 ग्राम: 62 रुपए से 58 रुपए
मिल्कशेक (180 मिली): 30 रुपए से 28 रुपए (स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, आम, रबड़ी फ्लेवर)

घी कार्टन पैक (1 लीटर): 675 रुपए से 645 रुपए
घी टिन (1 लीटर): 750 रुपए से 720 रुपए
घी पाउच (1 लीटर): 675 रुपए से 645 रुपए
गाय का घी (500 मिली): 380 रुपए से 365 रुपए
प्रीमियम गिर गाय का घी (500 मिली): 990 रुपए से 984 रुपए
पाउच दूध (फुल क्रीम, टोंड मिल्क, गाय का दूध) के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि इस पर पहले से ही 0% GST लगता है।

मनीष बंदलिश ने बताया कि जीएसटी में की गई ये कटौती एक अच्छा कदम है, जिससे लोग बेहतर गुणवत्ता वाले पैकेज्ड दूध और डेयरी उत्पाद आसानी से खरीद सकेंगे। कंपनी अपने ग्राहकों को 100% कर लाभ दे रही है। कुछ दिन पहले अमूल ने भी कहा था कि उनके पाउच दूध की कीमतें 22 सितंबर से नहीं बढ़ेंगी क्योंकि उन पर पहले से ही कोई GST नहीं था।