Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यसभा सांसद Vikramjit Singh Sahni ने “मिशन चढ़दीकला” के लिए ₹1 करोड़ दान करने की घोषणा की

September 17, 2025

राज्यसभा सांसद Vikramjit Singh Sahni ने “मिशन चढ़दीकला” के लिए ₹1 करोड़ दान करने की घोषणा की

पंजाब डेस्क: पंजाब के राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बडी राहत योजना का ऐलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब कोष के तहत बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ दान देने की घोषणा की।

50 ट्रैक्टर और 10 जेसीबी मशीनों की भी व्यवस्था की

इसके अलावा, डॉ. साहनी ने अगले तीन महीनों तक गाद निकालने के काम के लिए 50 ट्रैक्टर और 10 जेसीबी मशीनों की भी व्यवस्था की है। बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए वे विभिन्न पंचायतों को 200 फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप नियंत्रित किया जा सके।

अजनाला में एक बड़ा वेयरहाउस भी स्थापित किया

डॉ. साहनी ने अजनाला में एक बड़ा वेयरहाउस भी स्थापित किया है, जहां से बाढ़ पीड़ित परिवारों को हजारों राहत किट वितरित की जा रही हैं। इन किट्स में बिस्तर, गद्दे, किचन सेट, कंबल, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें