
पंजाब डेस्क: पंजाब के राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बडी राहत योजना का ऐलान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री रंगला पंजाब कोष के तहत बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ दान देने की घोषणा की।
इसके अलावा, डॉ. साहनी ने अगले तीन महीनों तक गाद निकालने के काम के लिए 50 ट्रैक्टर और 10 जेसीबी मशीनों की भी व्यवस्था की है। बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए वे विभिन्न पंचायतों को 200 फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों और अन्य कीड़ों का प्रकोप नियंत्रित किया जा सके।
डॉ. साहनी ने अजनाला में एक बड़ा वेयरहाउस भी स्थापित किया है, जहां से बाढ़ पीड़ित परिवारों को हजारों राहत किट वितरित की जा रही हैं। इन किट्स में बिस्तर, गद्दे, किचन सेट, कंबल, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...