Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मनाक! कर्ज न चुका पाने पर उतरवाए कपड़े, वीडियो बनाकर किया गंदा काम; महाराष्ट्र में 2 युवकों संग हैवानियत

July 11, 2025

शर्मनाक! कर्ज न चुका पाने पर उतरवाए कपड़े, वीडियो बनाकर किया गंदा काम; महाराष्ट्र में 2 युवकों संग हैवानियत

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी मुंबई में दो नाबालिग लड़कों को दरिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल नाबालिग लड़के कर्ज चुका पाने में अक्षम थे। इस वजह से उनके साथ अमानवीय हरकत की गई। दोनों को कार में बैठाकर मुख मैथुन करने के लिए विवश किया गया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमानवीय कृत्य का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित परभणी इलाके के रहने वाले हैं। नाबालिगों की हालत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नाबालिगों की मां ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए हैं कि बेटों का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद किया है।

कई धाराओं में केस दर्ज

उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, मारपीट, बंधक बनाने और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी से दोनों लड़कों ने कुछ रुपये उधार लिए थे। जब पीड़ित पैसे नहीं लौटा सके तो आरोपियों ने उनको बंधक बना लिया।

3 आरोपी फरार

इसके बाद एक कार में बंधक बनाकर गलत काम करने के लिए मजबूर किया। मामले में पुलिस ने 25 साल के आरोपी गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी, देराज और भरत के तौर पर हुई है। ये आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

नाबालिग लड़के की मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले शनिवार को पीड़ितों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने गलत काम कर धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पैसे देने का आश्वासन मिलने पर छोड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें