Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

94 फीसदी काम पूरा, 9KM लंबी सुरंग; आधा रह जाएगा मुंबई-पुणे का सफर… क्या है ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट?’

July 13, 2025

94 फीसदी काम पूरा, 9KM लंबी सुरंग; आधा रह जाएगा मुंबई-पुणे का सफर… क्या है ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट?’

नेशनल डेस्क: अगर आप भी मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जल्द आपको एक बड़ी सौगात मिल सकती है। बता दें कि इस रूट पर निर्माणाधीन ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट’ का काम 94 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है। जल्द इस काम के पूरे होने की संभावना है। इसके निर्माण के बाद बई और पुणे के बीच दूरी कम हो जाएगी। प्रोजेक्ट को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई और पुणे के बीच एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वालों को इसका फायदा मिलेगा। सीएम के अनुसार यहां से आवागमन करने वालों को इस हाईवे से सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। इस परियोजना के तहत कुल 3 सुरंगों का निर्माण किया गया है।

देश का सबसे ऊंचा पुल बनेगा

एक सुरंग की लंबाई 9 किलोमीटर है, यह 23 मीटर चौड़ी है। इससे यह देश की सबसे लंबी सुरंगों में शुमार हो जाएगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड समृद्धि राजमार्ग सुरंग के नाम पर है। सीएम के अनुसार इस हाईवे पर एक पुल का निर्माण भी करवाया जा रहा है। इसकी लंबाई 185 मीटर तक होगी। यह देश का अब तक का सबसे ऊंचा पुल होगा, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड होगा।

परियोजना का काम जल्द होगा पूरा

मिसिंग लिंक परियोजना का सीएम देवेंद्र फडणवीस ने निरीक्षण भी किया। सीएम ने परियोजना को इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया। उन्होंने दावा किया कि परियोजना के निर्माण के बाद मुंबई और पुणे के बीच सफर काफी कम रह जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अगुआई महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की ओर से की जा रही है। इसका रहता हुआ काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

हादसों पर लगेगी लगाम

परियोजना के पूरा होने से घाट इलाके में यातायात की समस्या से छुटकारा मिलेगा, वहीं, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इस परियोजना से ईंधन की बचत भी होगी, वहीं, प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा। प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस लिंक के बनने से महाराष्ट्र-पुणे सफर में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें