Mumbai Rain: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हवाई यात्रियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक यात्रा सलाह (Travel Advisory) जारी करते हुए आगाह किया कि खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है और उड़ानों में देरी की आशंका बनी हुई है।
एयरलाइन ने कहा, “हम चाहते हैं कि आपकी यात्रा बिना परेशानी पूरी हो, लेकिन मौसम के कारण हवाई यातायात में भीड़भाड़ हो सकती है और उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।”
IndiGo issues travel advisory for passengers amid heavy rainfall alert in Mumbai
Read @ANI Story | https://t.co/ryAQPVFzRW#IndiGoAirlines #Mumbai #Rains #TravelAdvisory pic.twitter.com/RndSji8UsZ
— ANI Digital (@ani_digital) August 20, 2025
इंडिगो ने दी यात्रियों को ये सलाह
यात्रियों से कहा गया है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलते समय अतिरिक्त समय निकालें। अपनी फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए वेबसाइट या ऐप पर अपडेट चेक करें। उड़ान कार्यक्रम में किसी भी बदलाव की सूचना यात्रियों को रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के जरिए दी जाएगी। वहीं एयरलाइन ने कहा है कि वह संचालन को सुचारू रखने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
Travel Advisory
While we want your journey to be as hassle-free as possible, Mother Nature has her own plans. With heavy rains expected again in #Mumbai, there’s a chance this could lead to air traffic congestion and impact flight operations.
While we continue doing our best…
— IndiGo (@IndiGo6E) August 20, 2025
मंगलवार को उड़ानों पर पड़ा असर
आपको बता दें कि बारिश का असर मंगलवार को भी साफ नजर आया। आधी रात से शाम 7 बजे तक 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं 24 आने वाली उड़ानों को लैंडिंग से पहले दोबारा प्रयास करना पड़ा। कई उड़ानें एक घंटे तक देरी से रवाना हुईं, जिससे खासतौर पर शाम के यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
Indigo issues travel advisory in view of heavy rains in Mumbai. pic.twitter.com/zsuwLo6Ndm
— ANI (@ANI) August 20, 2025
शहर में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
भारी बारिश से सिर्फ हवाई सेवाएं ही नहीं, बल्कि सड़क और बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। कई इलाकों में ऑटो और टैक्सी चालकों ने यात्रियों को ले जाने से इनकार कर दिया। कुर्ला में अडानी इलेक्ट्रिसिटी के दो सब-स्टेशन बंद होने से करीब 1,000 परिवार प्रभावित हुए। अंधेरी, जोगेश्वरी, कांदिवली, घाटकोपर, विले पार्ले और मीरा रोड में बिजली गुल रही। जलभराव के कारण बेस्ट (BEST) को 135 बस रूट डायवर्ट करने पड़े, जो हाल के वर्षों में सबसे बड़ी संख्या में किए गए डायवर्जन में से एक रहा।

