Dainik Savera Times

Mumbai Rains Alert : महाराष्ट्र में मानसून ने मचाई तबाही, पानी में डूबा शहर, सड़के बनी तालाब… IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र में इस बार मानसून ने 12 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इसके साथ ही तेज़ बारिश ने कुछ ही दिनों में हालात बिगाड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अब कुछ ही दिनों में मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे पहले ही शहर में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का दौर शुरू हो चुका है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर सहित तटीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिससे आम लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा।

-समुद्र में तेज हवाएं चलने की चेतावनी

-बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है

-नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है

खतरनाक इमारतों से लोगों को हटाया गया

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर की 96 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। इन इमारतों में रह रहे करीब 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जलभराव से निपटने की तैयारी में जुटी BMC

मुंबई में हर साल भारी बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आम होती है। इसे ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने कई जरूरी कदम उठाए हैं:

-नालों की सफाई

-पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत

-इमरजेंसी कंट्रोल रूम की सक्रिय निगरानी

24×7 वॉर रूम और लोकल ट्रेनों पर नजर

बीएमसी ने एक 24 घंटे चालू रहने वाला आपदा नियंत्रण कक्ष (वॉर रूम) शुरू किया है। यहां से नागरिकों को सहायता दी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा रही है। लोकल ट्रेन और बस सेवाओं पर लगातार निगरानी इसके साथ ही ट्रैफिक और आवाजाही पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम अलर्ट है।

नागरिकों के लिए प्रशासन की अपील

प्रशासन और बीएमसी ने नागरिकों से सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी हैं:

-जरूरत न हो तो खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें

-जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें

-किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक इमारतों की जांच

शहर की स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों की इमारतों की मरम्मत और निरीक्षण का काम तेज़ कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। मुंबई में मानसून की समय से पहले एंट्री ने प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ा दी है। हालांकि, BMC और प्रशासन ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है ताकि सभी मिलकर इस मौसम को सुरक्षित ढंग से पार कर सकें।

Exit mobile version