Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में फिर हत्या, रंजिश के चलते युवक को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; जानें कब और कहां हुई वारदात?

July 12, 2025

दिल्ली में फिर हत्या, रंजिश के चलते युवक को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; जानें कब और कहां हुई वारदात?

Delhi news : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। ताज़ा घटनाओं में एक बार फिर चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। एक ओर जहां कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में एक युवक पर चाकू से कई बार वार किया गया, वहीं दूसरी ओर जाफराबाद में मामूली पैसों के विवाद ने एक युवक की जान ले ली।

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

दिल्ली के गोविंदपुरी (कालकाजी) इलाके में बीती रात साहिल नामक युवक पर पुरानी दुश्मनी के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। घायल अवस्था में साहिल को तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

साहिल के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

2000 रुपये के विवाद में युवक की हत्या

इससे पहले, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 23 वर्षीय फरदीन नामक युवक की ₹2000 के कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, फरदीन और उसका दोस्त जावेद गली में खड़े थे, तभी आरोपी आदिल वहां पहुंचा। फरदीन ने आदिल से पुराने उधार के 2000 रुपये मांगे, जिस पर आदिल ने गुस्से में आकर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। फरदीन को उसके पिता अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी सहित परिवार के दो और सदस्य गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी आदिल मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आदिल, उसके भाई कामिल और पिता शकील को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कामिल और शकील ने भी आदिल को हमले के लिए उकसाया था। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए हैं। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें