नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के बैतूल में धार्मिक एकता और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के युवाओं ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए दरगाह पर जाकर दुआ मांगी।
यह भी पढ़ें: इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर
गुरुवार को शहर के कई मुस्लिम युवक पहलवान बाबा की दरगाह पहुंचे। उनके हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थीं। युवाओं ने दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर मौजूद मुस्लिम युवक शेख सलीम और शरीक खान ने कहा, “मानवता सबसे बड़ी धर्म है। जब कोई संत, समाजसेवी या इंसान बीमार होता है, तो सबको मिलकर दुआ करनी चाहिए। यही असली भाईचारा है।”

यह भी पढ़ें: ‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार’, समस्तीपुर रैली में बोले पीएम मोदी
जानकारी के मुताबिक, संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ (Polycystic Kidney Disease) से जूझ रहे हैं और उन्हें नियमित डायलिसिस करवानी पड़ती है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद देशभर के भक्त और अनुयायी उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। बैतूल में देखने को मिला यह दृश्य न केवल आपसी भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक बना, बल्कि इसने एक बार फिर यह संदेश दिया कि “धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे ऊपर है।”