Site icon Dainik Savera Times

दुबई में छिपा था ड्रग्स तस्कर, घसीटकर भारत लेकर आई CBI; कौन है मुस्तफा कुब्बावाला?

Mustafa Kubbawala

इंटरनेशनल डेस्क: दुबई में छिपकर भारत में ड्रग्स तस्करी की वारदातें करवाने वाला मुस्तफा कुब्बावाला सीबीआई के हत्थे चढ़ गया है। अब उसके खिलाफ भारत में ही ट्रायल चलेगा। सीबीआई आरोपी कुब्बावाला को यूएई से घसीटकर भारत ले आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को यह सफलता इंटपोल के चैनल के जरिए मिली है।

बता दें कि कुब्बावाला नशीले पदार्थों की तस्करी के अहम मामले में वॉन्टेड था। सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग प्रकोष्ठ (IPCU) और अबूधाबी की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। कुब्बावाला को पहले ही इंटरपोल रेड नोटिस में लिस्टेड कर चुका है। मुंबई पुलिस के 4 लोगों की टीम कुब्बावाला को लेने के लिए 7 जुलाई 2025 को दुबई के लिए रवाना हुई थी।

मुंबई में दर्ज है एफआईआर

11 जुलाई को ये टीम मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच गई। अबूधाबी की एजेंसियां लगातार कुब्बावाला की यूएई में लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इसके बाद ही वॉन्टेड की प्रत्यर्पण प्रक्रिया में तेजी आई। आरोपी से एजेंसियों को चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

आरोप है कि आरोपी ने सांगली इलाके में एक नशे की फैक्ट्री विदेश से ऑपरेट की थी। इस फैक्ट्री से पुलिस को मेफेड्रोन (Mephedrone) मिला था, जिसकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा आंकी गई थी।

100 वॉन्टेड लाए जा चुके भारत

मामले में कुब्बावाला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। सीबीआई ने 25 नवंबर 2024 को एक रेड नोटिस जारी किया था, जिसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुरोध किया था। इसके बाद ही अबधाबी की नारकोटिक्स एजेंसी को सूचित किया गया था।

बाद में एक विशेष टीम विदेश भेजे जाने की बात सामने आई थी, ताकि आरोपी को भारत लाया जा सके। बता दें कि अभी इंटरपोल के जरिए 100 से अधिक वॉन्टेड भारत लाए जा चुके हैं।

Exit mobile version