
नेशनल डेस्क: पटना में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड” का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार की महिलाओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए और अपनी दिवंगत मां पर की गई हालिया राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अब प्रधानमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणियों के खिलाफ अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कड़ा विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर 4 सितंबर (गुरुवार) को बिहार बंद का ऐलान किया गया है।
समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
नेतृत्व: महिला मोर्चा के नेतृत्व में
-प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध
-RJD और कांग्रेस के खिलाफ जनआक्रोश व्यक्त करना
-शांतिपूर्ण बंद के ज़रिए जनता की भावनाओं को व्यक्त करना
-सभी NDA घटक दल बंद में होंगे शामिल
-NDA का कहना है कि वह आम लोगों को ज़्यादा परेशानी नहीं देना चाहता, इसलिए बंद को 5 घंटे तक सीमित रखा गया है।
इससे पहले एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले महागठबंधन (RJD और कांग्रेस) के मंच से उनकी मां के लिए अपमानजनक शब्द कहे गए। उन्होंने कहा, “मेरी मां को गाली दी गई, ये सिर्फ़ मेरी मां का अपमान नहीं, ये पूरे देश की मां-बहनों का अपमान है।” प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए आगे कहा, “अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं। वो राजनीति से कभी जुड़ी नहीं रहीं। 100 साल की उम्र में उनका देहांत हुआ।
एक ऐसी मां को, जो अब इस दुनिया में नहीं है, उसके लिए भद्दी गालियां दी गईं – आखिर उसका क्या गुनाह था?” उन्होंने बिहार की जनता, खासकर महिलाओं से कहा कि उन्हें यकीन है कि जैसे उन्हें दुख पहुंचा, वैसा ही दुख राज्य की जनता ने भी महसूस किया होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...