जम्मू कश्मीर न्यूजः नए साल के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, यातायात, ठहराव और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है।
एसडीएम कटड़ा पीयूष दोत्रा ने बताया कि नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...