इंटरनेशनल न्यूज: आज के डिजिटल युग में हर चीज आसान होने का दावा किया जाता है। इस जमाने में डिजिटल ऐप्स के जरिए लोगों को एक-दूसरे से कनेक्ट होने का जरिया माना जाता है। वहीं, अमेरिका जैसे देश को लेकर एक चौंका देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। यहां सिंगल्स की हालत दयनीय हो चुकी है। महिलाएं अपना प्यार पाने या बॉयफ्रेंड बनाने के लिए अब खाना चुराने लगी हैं। इसके अलावा पुरुषों का सलाद भी चुराने के मामले सामने आ रहे हैं।
आपको सुनने में हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट की चौंका देने वाली रिपोर्ट के मुताबिक शहर की सड़कों पर यह ट्रेंड अब सरेआम वायरल हो रहा है। डिजिटल युग में भले ही हर प्रकार की सुविधा मिल रही हो, लेकिन रियल कनेक्शन की कमी समाज में साफ तौर पर झलकती है। डेटिंग ऐप्स को लेकर रिस्क भी कम नहीं हैं। फेक प्रोफाइल आईडी, बातचीत की हिम्मत न होना और झूठी जानकारी देने का डर आदि के चलते अब डेटिंग लगभग नामुमकिन होती जा रही है।
लंच टाइम पर जाती हैं लड़कियां
रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क शहर के मिडटाउन इलाके का जिक्र है। यहां पर कुछ लड़कियां ऑफिस के लंच टाइम में ऐसी जगहों पर जाती हैं, जहां पर फाइनेंस सेक्टर से जुड़े मेल लंच ऑर्डर करते हैं। ये लड़कियां इन लोगों का सलाद उठा ले जाती हैं। इसके बाद जो नाम उसके ऊपर लिखा होता है, वह LinkedIn पर सर्च करती हैं। इसके बाद संबंधित शख्स को मैसेज भेजा जाता है कि मैंने गलती से आपका सलाद ले लिया है। सॉरी! मैं आपको अगला खरीद देती हूं।
Single women resort to stealing men’s lunches to get asked out on a date: ‘Why is it getting to this point?’ https://t.co/zX2NZxnw31 pic.twitter.com/EtYYXft212
— New York Post (@nypost) July 14, 2025
53 फीसदी पुरुषों में होती है झिझक
हालांकि यह तरीका डेटिंग में कितना कारगर है, अभी इसका खुलासा किसी ने नहीं किया है? कुछ लोग इसे सही तो कुछ लोग गलत मान रहे हैं। इस तरीके को टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरीके से देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 53 फीसदी पुरुष महिलाओं से बात करने में झिझकते हैं। इन पुरुषों को लगता है कि महिलाएं उनके व्यवहार को लेकर शंका न करने लगे। पुरुष पहल नहीं करना चाहते, उन लड़कियों को तवज्जो देते हैं, जो बातचीत करने में पहल करती हैं।

