
खेल डेस्क: आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है, लेकिन इसी बीच आईसीसी ने सभी तीन क्रिकेट फॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें एक नाम सामने आया है, जिसे शायद 21 दिन पहले तक कोई नहीं जानता था, लेकिन अब वह आईसीसी T20I रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन चुका है। हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी की, जिन्होंने हाल ही में आईसीसी T20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है और अब वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
जैकब डफी और हार्दिक पांड्या का कनेक्शन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी और भारत के स्टार हार्दिक पांड्या के बीच एक दिलचस्प समानता है। दोनों की पत्नी का नाम ‘नताशा’ है। जैकब डफी ने 14 अप्रैल 2023 को नताशा से शादी की थी, जबकि हार्दिक पांड्या की पत्नी का भी नाम नताशा था, हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। हार्दिक और नताशा के तलाक का फैसला पिछले साल जुलाई में हुआ था, और दोनों का एक बेटा अगस्त्य है।

21 दिन में बदल गई जैकब डफी की किस्मत
जैकब डफी की रैंकिंग में 21 दिन में बड़ी बदलाव आया है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, उन्होंने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई। 12 मार्च को आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में डफी 35वें स्थान पर थे, लेकिन 26 मार्च को जब ताजा रैंकिंग आई, तो वह 5वें स्थान पर पहुंच गए। अब 2 अप्रैल को आईसीसी ने जो ताजा रैंकिंग जारी की है, उसके अनुसार जैकब डफी T20I रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं। यह पहली बार है जब डफी ने किसी भी प्रारूप में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है। इसके साथ ही वह 2018 में ईश सोढ़ी के बाद टी20I में नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने हैं।

जैकब डफी का क्रिकेट करियर
जैकब डफी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 13 वनडे मैचों में 24 विकेट लिए हैं और 23 टी20 मैचों में 32 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...