Site icon Dainik Savera Times

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

New Zealand vs India

New Zealand vs India

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश की वजह से गिले मैदान के कारण टॉस करीब 1 घंटे देर से हुआ। मैच 50 की जगह 47 ओवर का खेला जा रहा है।

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बारिश की वजह से हम शुक्रवार को अभ्यास नहीं कर पाए थे, लेकिन हमारी तैयारी अच्छी है और हम अच्छे मूड में हैं। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस के समय कहा, “पहले गेंदबाजी करने के लिए आज का दिन अच्छा लग रहा है। हम देखेंगे कि विकेट कैसा रहता है और स्कोर बना पाएंगे। हम उत्साहित हैं, मौसम ठीक है और हमने अच्छा आराम किया है। वे एक बेहतरीन टीम हैं, टॉस जीतने से मदद मिलती है, लेकिन उन्होंने अच्छा खेला है। हमारी टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

ये भी पढ़ें- ‘भारत के लिए खेलने का हमेशा रहेगा गर्व’, भावुक पोस्ट में शमी ने क्यों कही ये बात? पढ़ें…

 

भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑकलैंड में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह की दमदार गेंदबाजी और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में अपनी बढ़त 2-0 करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड के लिए ये मैच अहम है। कीवी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
विल यंग, ​​टिम सीफर्ट, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

भारत की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

 

Exit mobile version