Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nimisha Priya: ‘निमिषा प्रिया जल्द होगी रिहा…’, इस शख्स ने किया दावा; PM मोदी को लेकर कही ये बात

July 22, 2025

Nimisha Priya: ‘निमिषा प्रिया जल्द होगी रिहा…’, इस शख्स ने किया दावा; PM मोदी को लेकर कही ये बात

इंटरनेशनल डेस्क: यमन में मौत की सजा पा चुकी केरल की नर्स निमिषा प्रिया के मामले में बड़ी बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि यमन की जेल में बंद मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स को रिहा किया जाएगा। निमिषा प्रिया को लेकर ये दावा ईसाई धर्म के प्रचारक केए पॉल ने किया है। इसके साथ ही पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया है। पॉल ईसाई धर्म के प्रचारक के अलावा ग्लोबल पीस इनीशिएटिव के संस्थापक भी हैं।

डॉ. पॉल ने मंगलवार रात को एक वीडियो संदेश जारी किया है। पॉल ने दावा किया है कि यमन की राजधानी सना की जेल में बंद नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द हो चुकी है। पॉल ने अपने वीडियो संदेश में यमन के नेताओं को भी धन्यवाद बोला है। यमन के नेताओं की सराहना भी उन्होंने की है। पॉल ने कहा कि यमन के नेताओं ने लगातार 10 दिन तक इसको लेकर काम किया।

जल्द भारत लौटेगी निमिषा

पॉल ने कहा कि वे उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने निमिषा की रिहाई को लेकर काम किया। ईश्वर के आशीर्वाद से ही निमिषा की रिहाई जल्द हो जाएगी। रिहा होने के तुरंत बाद निमिषा भारत लौटेगी। पॉल ने आगे कहा कि वे पीएम मोदी का इसलिए धन्यवाद करते हैं कि वे निमिषा प्रिया को लाने के लिए राजदूत भेज रहे हैं। बीते हफ्ते मामले में विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया था।

मंत्रालय ने निमिषा को बचाने के लिए जो-जो कदम उठाए हैं, उनकी जानकारी दी थी। केंद्र सरकार मामले में कह चुकी है कि निमिषा को बचाने के लिए एक वकील की नियुक्ति भी की है। यमन का कानून भी लगातार मामले में मदद कर रहा है।

माफी को लेकर जानकारी दी

पॉल ने शरिया कानून के तहत निमिषा की रिहाई को लेकर किए जाने वाले कामों की जानकारी भी शेयर की। केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबुबकर अहमद कांतापुरम ने भी विदेश मंत्रालय से पहले बड़ा अपडेट दिया था। उनका कहना था कि निमिषा की रिहाई को लेकर यमन के मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात हो चुकी है। उन्होंने प्रिया की रिहाई की अपील कर दी है। इसके बाद ही उसकी फांसी की सजा टाली गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें