नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी नेता नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नवीन पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन की अध्यक्षता में बीजेपी उन राज्यों में भी सफलता हासिल करेगी, जहां अभी तक पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी ऑटो से टकराई, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल में मजबूती से आगे बढ़ेगी, पुडुचेरी और तमिलनाडु में सरकार बनाएगी, असम में सत्ता में वापसी करेगी, और केरल में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, “नितिन नवीन इतनी बड़ी पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं। हम सब मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे और पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।” अपने कार्यकाल को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने अपनी सीमित क्षमताओं के अनुसार जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश की। अगर इस दौरान उनसे किसी को ठेस पहुंची हो, तो उन्होंने उसके लिए माफी भी मांगी।
#WATCH | Delhi: Outgoing BJP national president and Union Minister JP Nadda addresses party leaders and workers at the party headquarters in Delhi
He says, “Under the leadership of Prime Minister Modi ji and the chairmanship of Nitin Nabin ji, the Bharatiya Janata Party will… pic.twitter.com/lY4gVPXZFb
— ANI (@ANI) January 20, 2026
जेपी नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनावों पर बात करते हुए माना कि नतीजे पार्टी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं थे। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से पार्टी ही नहीं, बल्कि आम मतदाता भी निराश हुआ था। हालांकि, इसके बाद मतदाताओं ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर दोबारा भरोसा जताया, जिसका नतीजा यह रहा कि पार्टी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद सरकार बनाई।
नितिन नवीन एक वरिष्ठ नेता हैं और बिहार विधानसभा के पांच बार विधायक रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे अहम मंत्रालयों को संभाल चुके हैं। उनका जन्म 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ। उन्होंने 2006 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। 2010 से वे लगातार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बारामूला NH पर मिला IED जैसी संदिग्ध चीज, सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ बीजेपी नेतासऔर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कुल मिलाकर, बीजेपी नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत होगा और नए राज्यों में भी अपनी पकड़ बनाएगी।