Site icon Dainik Savera Times

नितिन नबीन बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए… कल संभालेंगे पदभार

Nitin Naveen become new national president of BJP

Nitin Naveen become new national president of BJP

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा इस पद के लिए किसी और नेता ने नामांकन नहीं किया, इसलिए चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें: ‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए पोलैंड, हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को न मिले समर्थन’, जयशंकर की दो-टूक

बीजेपी ने जारी किया बयान 

बीजेपी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह संवैधानिक और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। पार्टी के 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव होने के बाद तय नियमों के अनुसार नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि सभी नामांकन पत्र सही और वैध पाए गए। नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम सामने आया है। इसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

पीएम मोदी-शाह समेत सभी नेताओं का समर्थन मिला 

नितिन नबीन के नामांकन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला। नामांकन के दौरान नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजिजू समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: ‘कश्मीर को आजाद कराएंगे, पूरे भारत में तबाही मचाएंगे’, लश्कर आतंकी आमिर जिया की धमकी

कल सुबह 11 बजे पदभार संभालेंगे

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 45 वर्षीय नितिन नबीन को मोदी-शाह नेतृत्व का पूरा भरोसा हासिल है। वह बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और दिसंबर 2025 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कल सुबह 11 बजे औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे।

Exit mobile version