Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार्यक्रम के दौरान गिरे नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने संभाल, वीडियो वायरल

September 5, 2023

कार्यक्रम के दौरान गिरे नीतीश कुमार, सुरक्षाकर्मियों ने संभाल, वीडियो वायरल

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक दिवस पर पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे थे जहां शिक्षक सम्मान समारोह से सीनेट हॉल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पैर फिसलने के चलते गिर गए, हालांकि मौका रहते उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। बताया जा रहा है दरअसल जिस ओर खड़े होकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर्दे की डोरी खीच रहे थे उधर जमीन समतल नहीं थी। जिस वजह से उनका पैर फिसल गया। वह अचानक पीछे की ओर गिरे और गार्ड्स ने उन्हें पकड़ लिया। इस प्रोग्राम में नीतीश कुमार कुछ देर रुके, राज्यपाल के साथ फोटो खिंचवाई और फिर चले गए। वहीं सीएम नीतीश कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें